- गूगल की बेवफ़ाई की कोई तो वजह होगी? | मेरी दुनिया मेरे सपने
Custom Search

गूगल की बेवफ़ाई की कोई तो वजह होगी?

रवि रतलामी जी, आशीष खण्डेलवाल जी, पाबला जी, नवीन प्रकाश जी और अन्य तकनीकी विशेषज्ञ कृपया मदद करें।

इस बेवफाई की शुरूआत अगस्त माह में हुई, जब मैंने अपने ब्लॉग के लिए samwaad.com डोमेन खरीदा और फिर अपने सभी ब्लॉगों को अलग-अलग सी नेम बनाकर उन्हें samwaad.com से जोड़ दिया, जो परिवर्तित होकर निम्नानुसार हो गये-
तस्लीम tsaliim.blogspot.com से ts.samwaad.com
साइंस ब्लॉगर्स असो0 sciblogindia.blogspot.com से  sb.samwaad.com
बालमन baal-man.blogspot.com से  bm.samwaad.com
हमराही hamrahee.blogspot.com से  ts.samwaad.com
मेरी दुनिया.. alizakir.blogspot.com से  za.samwaad.com

मेरे सभी ब्लॉग गूगर सर्च इंजन में प्रमुखता से दिखें, इसके लिए मैंने पहले से ही उनके साइटमैप गूगल के वेबमास्टर टूल के जरिए सब्मिट कर रखे थे। लेकिन डोमिन नेम बदलने के बाद उन्हें फिर से सब्मिट करना जरूरी हो गया था। इसके लिए मैंने पहले उन सभी साइट मैप को डिलीट कर दिया और उसके बाद दूसरी आईडी से यही प्रक्रिया दोहरा दी। लेकिन काफी समय के बाद मुझे यह पता चला कि गूगल सर्च में मेरे ब्लॉग नहीं दिख रहे हैं।

मेरे एक मित्र की सलाह है कि आपने चूंकि दूसरी आई डी से दुबारा साइटमैप सब्मिट किये थे, इसलिए यह हो रहा है। उन्होंने सलाह दी है कि इन साइट मैप को एक बार फिर से डिलीट करके एक सप्ताह के बाद पहली वाली आई डी से सब्मिट कर दें। मैंने उनके बताए सुझाव के अनुसार सभी साइट मैप एक बार फिर से डिलीट कर दिये हैं। लेकिन अभी उन्हें किसी भी आईडी से सब्मिट नहीं किया है। इसकी एक वजह मेरी यह आशंका भी है कि अगर फिर से यह प्रक्रिया सफल नहीं हुई तो मैं क्या करूंगा?

इसलिए आप सबसे मेरा निवेदन है कि कृपया इस मुश्किल को हल करने में मेरी मदद करें और बताएँ कि इस दशा में मुझे क्या करना चाहिए? इस सहयोग के लिए मैं आप सबका हृदय से आभारी होऊंगा।
चलते-चलते एक बात और बताना चाहूँगा कि मैंने इसी प्रकार याहू में भी अपने ब्लॉग के साइटमैप सब्मिट किये थे, जो वहाँ पर ठीक ढ़ंग से काम कर रहे हैं।

13 comments:

बेनामी ने कहा…

साइटमैप किसी भी आईडी से करें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि गूगल आपके ब्लाग के स्वामित्व की पुष्टिकरण के बाद ही साइटमैप स्वीकारता है. साइट मैप सबमिट कर दीजिये.

सामान्यतया इस तरह यूआरएल परिवर्तित किये गये ब्लाग पर सैन्डबॉक्स लग जाता है और 90 से 120 दिनों में ये ब्लाग पुन: गूगल सर्च में आने लगते हैं.

नवीन प्रकाश ने कहा…

sitemap तो submit कर ही दें साथ ही
यहाँ जाकर (http://computerlife2.blogspot.com/2009/11/blog-post_7513.html)
अपने ब्लॉग को सर्च इंज़न में अलग अलग submit भी करके देखें ।

रंजन ने कहा…

हमें तो नहीं पता पर एक लाइन याद आ गई..

कुछ तो मजबुरियां रही होगी,
यू कोई बेफा नहीं होता...

मैने भी पढ़ा था की साइट मेप वैगरह अपडेट होने में समय लगता है...

जी.के. अवधिया ने कहा…

गूगलबोट की निगाह में आपके सभी ब्लॉग अब पुराने न रह कर नये हो गये हैं और गूगल में फिर से इंडेक्सिंग होने के बाद ही सर्च इंजिन में दिखाई देने लगेंगे। इंतिजार तो आपको करना ही होगा किन्तु यदि अधिक दिनों तक इंतिजार नहीं करना चाहते तो अपने ब्लॉग्स को अधिक से अधिक डायरेक्टरीज़ में सबमिट करें। यदि किसी पेजरैंक 5 वाले साइट में आपको बैकलिंक मिल गया तो मात्र चौबीस घंटे में ही इंडेक्सिंग हो जाने का अवसर बन सकता है। अधिक से अधिक ब्लॉग्स में टिप्पणी करें और टिप्पणी में अपने ब्लॉग्स के लिंक दें ताकि आपके ब्लॉग्स की बैकलिंक्स की संख्या बढ़े और शीघ्रातिशीघ्र इंडेक्सिंग हो जाये।

हो सके तो अपने ब्लॉग के विषय से सम्बन्धित एक अंग्रेजी लेख लिखकर गोआर्टिकल्सडॉटकॉम में सबमिट करें, रिसोर्स बॉक्स में अपने ब्लॉग का लिंक देना न भूलें। गोआर्टिकल्सडॉटकॉम में लेख स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होती इसलिये वह तत्काल प्रकाशित हो जायेगा। इसी प्रकार से और भी आर्टिकल डायरेक्टरीज में आप अपना अंग्रेजी लेख दे सकते हैं किन्तु उनमें से अधिकतर के लिये स्वीकृति की आवश्यकता होगी और प्रकाशित होने में एक दिन से दस-पन्द्रह दिनों तक का समय लग सकता है।

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक ने कहा…

इस बेवफाई की वजह तो
आशीष खण्डेलवाल ही बता सकते हैं।

हिमांशु । Himanshu ने कहा…

कुछ उपाय तो मिल गये आपको । शेष जानकारी आशीष जी, रवि जी देंगे ही ।

Murari Pareek ने कहा…

ji haan is bareu me ashish ji hi madad kar payenge!!!

BrijmohanShrivastava ने कहा…

आदेश के पालन मे हाजिर हो गया ,इस सम्बन्ध मे मेरी जानकारी बहुत ही कम है ,किसी तरह काम चल ही रहा है ,इस योग्य समझ कर मुझे आदेशित किया ,आभारी हूं

अभिषेक ओझा ने कहा…

एक और बात है आपका संवाद हमारे ऑफिस में प्रतिबंधित साईट की सूचि में है ! ऐसा क्यों है मुझे नहीं पता, इस कारण से मैं पोस्ट रीडर में ही पढ़ पाता हूँ.

Babli ने कहा…

इस मसले का हल निकल जाए तो अच्छा है और आपको सही इंसान से मदद मिल जाए बस और क्या चाहिए!

बी एस पाबला ने कहा…

24 घंटे तक इंटरनेट देव रूठे हुए थे हमारे क्षेत्र में!
यह पोस्ट अभी देख पाया।
महानुभावों ने काफी जानकारी दे ही दी है।
अब तो कोई समस्या नहीं होनी चाहिए

बी एस पाबला

दिगम्बर नासवा ने कहा…

ab tak to samadhaan ho gaya hoga aapka ...

Etips-Blog..for total helps--Se Mukesh Yadav ने कहा…

janab,google ke saath-saath aap apne sitemap ko hindi search engine,aur google,msn,bing,yahoo,find,altavista,search,webdunia.com, jaise search enijano par submit kar den,aur ha raftaar.in me bhi apne blog ko jod den,,,hamesa achhchha likhte rahen,...

 

Copyright (c) 2010 मेरी दुनिया मेरे सपने