- रूमानी कविता: अपराध | मेरी दुनिया मेरे सपने
Custom Search

रूमानी कविता: अपराध






















मैं
सच कहता हूं
मैंने एक अपराध किया है।
मैंने तुम्हें, हां तुम्हें ही
अपने दिल की दीवारों में
कैद कर लिया है।
अब हर क्षण
तुम्हारे केशों की सुगंध से
अपनी सांसें महकाया करता हूं।
नहीं पैदा हुआ कोई क्षण
जब मैंने तुम्हें
अपनी कल्पनाओं के पाश से
आजाद कर दिया हो।
न होगा कोई लम्हा
जब मैं अपनी
सपनों की लडियों से
तुम्हें अलहदा कर दूं।
पर शायद अब तक
तुम अनजान हो इससे
कि मैंने तुम्हें
तुमसे ही चुरा लिया है।
वैसे मुझे यह अधिकार भी
तुम्हारा ही दिया है।
मैं सच कहता हूं
मैंने एक अपराध किया है।

13 comments:

रवीन्द्र प्रभात ने कहा…

बहुत बढिया अभिव्यक्ति , सोचने पर मजबूर कर दिया !

अबरार अहमद ने कहा…

बहुत सुंदर।

रश्मि प्रभा ने कहा…

ek khubsurat apraadh.......

राज भाटिय़ा ने कहा…

जाकिर भाई हम तो तुम्हे बहुत शारीफ़ समझ्ते हे ,आज आप की यह सुन्दर कविता पढ कर पता चला आप तो छुपे रुसत्म निकले, धन्यवाद सुन्दर कविता के लिये, मजाक का बुरा न मानान

ई-गुरू माया ने कहा…

ऐसे अपराध तो माफ़ किए जा सकते हैं पर इस वादे के साथ कि आप फ़िर से करें. :)

Nameless... fameless!! ने कहा…

bahut khoob ustad... keep it up.

adil farsi ने कहा…

प्यारी कविता ..अपराध नहीं प्यार किया है

intelligence ने कहा…

chloe purse
chloe paddington handbag
chloe uk
dior
christian dior

नरेश सिह राठौङ ने कहा…

बहुत ही सुन्दर कविता है । प्यार का कबूलनामा अच्छा लगा ।

*KHUSHI* ने कहा…

पर शायद अब तक
तुम अनजान हो इससे
कि मैंने तुम्हें
तुमसे ही चुरा लिया है।

kya baat hain, bahut hi sundar abhivyakti

श्यामल सुमन ने कहा…

कहा आपने जो यहाँ वह कैसे अपराध।
प्रेम गली है साँकरी लेकिन चले अबाध।।

सादर
श्यामल सुमन
09955373288
www.manoramsuman.blogspot.com
shyamalsuman@gmail.

Rector Kathuria ने कहा…

कबीर जी कहते हैं न....ढाई आखर प्रेम के..पढ़े सो पंडित होए...अरे भई अगर यह अपराध सभी की किस्मत में आ जाये तो दुनिया स्वर्ग न बन जाये...दुया करो सभी के लिए कि वे नफरत और जंग छोडकर इन ढाई अक्षरों को ही सीख लें...

कुश्वंश ने कहा…

मैं सच कहता हूं
मैंने एक अपराध किया है।
मैंने तुम्हें, हां तुम्हें ही
अपने दिल की दीवारों में
कैद कर लिया है।

प्यारी कविता

 

Copyright (c) 2010 मेरी दुनिया मेरे सपने